5 लाख रुपए खेत में गाड़कर भूल गया किसान, जब मिले तो उड़ गए होश!

rajesh.kumar.252574

Administrator
Staff member
Jul 31, 2025
6
0
1
1000270973.jpg

क‍िसान मांगीलाल ने अपनी जमीन बेची तो उन्‍हें 5 लाख रुपए म‍िले. क‍िसान को डर था क‍ि अगर घर में पैसे रखे तो चोरी हो जाएंगे, या बेटे खर्च कर देंगे.

इसल‍िए क‍िसान ने अपने खेत में गड्ढा खोदकर 5 लाख रुपए छिपा द‍िए. इस बारे में परिवार को भी नहीं बताया.

कुछ समय बाद जब एक कमरा बनाने के लिए पैसों की जरूरत हुई तो उन पैसों को बाहर निकालने का सोचा.

लेक‍िन तब तक क‍िसान यह भूल चुके थे क‍ि पैसा कहां गड़ा है. काफी दिनों तक खेत में जगह-जगह पैसे ढूंढे, लेकिन पैसे नहीं मिले.

फ‍िर बरसात में खेत की बुवाई का काम शुरू हुआ. उसी दौरान पैसों की थैली बाहर आ गई.

1000270975.jpg

इस थैली को खोलकर देखा तो क‍िसान के होश उड़ गए. थैली में रखे 500-500 के नोट को दीमक खा चुके थे. अब सि‍र्फ नोटों के कुछ टुकड़े बचे थे.